यदि आधार खो जाए तो क्या करें?

यदि आधार खो जाए तो आपको नया आधार नहीं बनवाना पड़ता , बल्कि नीचे दिए गए तरीकों से आप अपना आधार वापस प्राप्त कर सकते हैं :

  1. निवासी अपना आधार संख्या पा सकता है आधार सेवा – Retrieve Lost UID/EID के उपयोग से।
  2. निवासी 1947 कॉल कर सकता है। हमारे सम्पर्क केंद्र प्रतिनिधि उसे अपना ईआईडी संख्या प्राप्त करने में मदद करेंगे। इसके बाद निवासी इस ईआईडी के उपयोग से रेजिडेंट पोर्टल-eAadhaar से अपना आधार डाउनलोड कर सकता है।
  3. निवासी रेजिडेंट पोर्टल-Get Aadhaar Number on Mobile से अपने मोबाईल पर अपना आधार संख्या प्राप्त कर सकता है।
  4. निवासी 1947 पर कॉल करके अपनी आधार संख्या ईआईडी से आईवीआरएस सिस्टम पर प्राप्त कर सकता है।

आधार बनने में कितना समय लगता है?

आधार बनने में 90 दिन तक का समय लगता है। इसके लिए एक आधार लेटर पोस्ट द्वारा वितरित किया जाता है। आधार के बन जाने पर, आपको रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर s.m.s. संदेश भी प्राप्त होगा।

यदि आधार अपडेट कराएं तो अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आधार अपडेट होने में 7 दिन से अधिकतम 90 दिन तक का समय लगता है।

यदि आधार अपडेट करने के लिए आवेदन किए हुए आपको 90 दिन से अधिक हो चुका है, तब अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर  1947 डायल करें या [email protected] पर जाएँ।

ध्यान रखें कि आधार अद्यतन की निर्धारित प्रकिया है जिसमें जल्दबाजी नहीं की जा सकती। आधार अपडेट के लिए आवेदन के दिन से 90 दिनों तक का समय लगता है।

आप यहाँ पर आधार अपडेट स्टेटस देख सकते हैं- https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus