इ स्टाम्प या इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्प क्या है ?

Page content

सरकार के द्वारा स्टांप शुल्क का भुगतान करने के लिए ई स्टाम्प या इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्प की सुविधा प्रारंभ की गई है।
यह भौतिक (फिसिकल) स्टाम्प पेपर के मुकाबले बहुत ही आधुनिक और सुरक्षित विकल्प है।
ई स्टाम्प की सुविधा से कई तरह के लाभ हैं, जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कानूनी प्रक्रिया के लिए स्टाम्प का लेनदेन सरल हो गया है।

इ स्टाम्पिंग के लाभ

  • समय की बचत
    आप अपने घर या ऑफिस में बैठकर ई स्टैंप शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे आपके मेहनत और समय दोनों की बचत होगी।

  • बेहतर सुरक्षा और प्रमाणिकता
    सरकार द्वारा ई स्टैंप की सुविधा हमें सुरक्षा प्रदान करती है। यह हमें धोखाधड़ी और जालसाजी से बचाती है।

  • पारदर्शिता और पता लगाने की क्षमता
    सरकार की यह पहल पारदर्शिता बढ़ाती है, भ्रष्टाचार के जोखिम को कम करती है, लेनदेन का ऑडिट और निगरानी करना आसान बनाती है।
    भुगतान से लेकर जारी होने तक सभी लेन-देन का एक डिजिटल रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद होता है।

  • वेरिफिकेशन की सुविधा
    ई स्टाम्प को कभी भी ऑनलाइन वेरीफाई किया जा सकता है।

  • पारदर्शी भुगतान की सुविधा
    ई स्टाम्प के लिए आपको ऑनलाइन भुगतान करना होता है, जिससे आप अतिरिक्त या अत्यधिक भुगतान से बच जाते हैं।

  • पर्यावरण की सुरक्षा
    यह पेपरलेस विधि है जिसमें फिजिकल पेपर की आवश्यकता नहीं पड़ती, जो हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान देती है।


इ स्टाम्प कैसे बनायें ?

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  2. लॉगिन करने के बाद, स्टैंप बनाने के लिए सही ड्रॉपडाउन मेनू चुनें (जैसे किरायानामा, चल/अचल संपत्ति से संबंधित, या एफिडेविट)।
  3. सही विकल्प चुनने के बाद अपनी जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
  4. भुगतान करें – यह आप पोर्टल के वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग या UPI से कर सकते हैं।
  5. भुगतान के बाद अपना दस्तावेज़/एफिडेविट ड्राफ्ट करें।
  6. फाइनल जाँच के बाद सबमिट करें और ई-साइन करें (आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा)।
  7. ई-साइन के बाद आपका ई स्टाम्प तैयार होगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड किया हुआ यह ई स्टाम्प एक स्टाम्प पेपर के समान ही मान्य है। इसका एक विशिष्ट नंबर होता है जिसे पोर्टल पर कभी भी वेरीफाई किया जा सकता है।


पोर्टल लिंक

👉 https://sampada.mpigr.gov.in/#/